Pages

  • ‘टर्निंग 30’

    फिल्म की कहानी है नैना (गुल पनाग)की जिसकी लाइफ में 30 का पड़ाव पार करते ही कई बदलाव आ जाते हैं|उसका दिल टूट जाता है और दूसरी ओर उसका करियर भी डगमगाने लगता है|फिल्म एक अपरिपक्व महिला के जिम्मेदार बनने की कहानी है|इस दौरान उसकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आते हैं मगर हार न मानते हुए अंततः वह मंजिल पा ही जाती है|

  • नो वन किल्ड जेसिका’

    विवादित जेसिका लाल हत्याकांड पर आने जा रही ‘नो वन किल्ड जेसिका’ के बारे में फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने कहा है कि यह मात्र एक मनोरंजक फिल्म है। इस फिल्म में रानी एक पत्रकार की भूमिका में दिखाई देने वाली हैं

  • बदलना होगा भोजपुरी सिनेमा को

    एक अधनंगी लड़की, जिसने पता नहीं किस मजबूरी में अपने विदलन (स्तनों के बीच का भाग) दिखाये होंगे 2. खून से लथपथ हीरो और विलेन (सोचिए, फोटो खिंचवाते समय कितना खून पी जाते होंगे) और नकली बंदूक या चाक़ू… और हां बहुत सारे दूसरे लोग भी दिखेंगे… उन पर ज्यादा ध्यान न भी दें तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये जो उच्चतम दर्जे की भोजपुरी फिल्‍में हैं, वो अस्सी के दशक की “सी ग्रेड” हिंदी फिल्‍मों जैसी हैं। हालांकि वो फिल्‍में भी तकनीकी स्तर पर आज की भोजपुरी फिल्‍मों से आगे थीं

  • माइकल जैक्सन ने की थी आत्महत्या

    मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने एनेथिसिया प्रोपोफोल का जरुरत से ज्यादा डोज लेकर आत्महत्या की थी|डॉक्टर कोनरेड मुरे के वकील ने यह दावा किया है| कोनरेड पर आरोप है कि जैक्सन की हालत बिगड़ने पर जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो कोनरेड ने लापरवाही बरती थी जिसकी वजह से जैक्सन की मौत हो गई थी| कोनरेड के वकील ने उनके बचाव में यह बातें लॉस एंजेलस के डिपटी डिस्ट्रिक्ट अटर्नी डेविड वालग्रेन को बताई

  • प्रियंका चोपड़ा बाहर

    अगर आपको लगता है कि शाहरुख़ खान कुछ खास अभिनेत्रियों के साथ काम करना पसंद करते हैं तो आप गलत हैं|अगर किसी अभिनेत्री के साथ शाहरुख़ ने पिछली फिल्म में काम किया है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह उनके साथ आनेवाली फिल्म में भी काम करेंगे|प्रियंका चोपड़ा को शायद शाहरुख़ का तरीका अच्छी तरह से समझ आ गया होगा|

Showing posts with label bollywood news. Show all posts
Showing posts with label bollywood news. Show all posts

Tuesday, January 4, 2011

शाहरुख बने सैफ की राह में रोड़ा !

News4Nation 9:27 AM

 
 
 
शाहरुख खान की फिल्म 'टू स्टेट्स' सैफअली खान की ड्रीम स्क्विल ( जागते रहो) के रास्ते में बाधा बन गई है। दरअसल इन दोनों ही फिल्मों के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज है और उन्होंने शाहरुख की फिल्म को पहले पूरा करने का निर्णय लिया है।



सैफ की फिल्म इसके पहले भी एक बार उलझ गई थी जब करीना कपूर, कैटरीना और प्रियंका चौपड़ा में से किसी से भी तारीख नहीं मिल पाई थी। दीपिका इस फिल्म को करने तैयार हो गई थी लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने ने भी प्रोडक्शन टीम से विवाद के बाद फिल्म करने से मना कर दिया।



अब शाहरुख की 'टू स्टे्टस' उनके रास्ते में आ गई है। सैफ का ड्रीम प्रोजेक्ट उनके लिए मनहूस साबित हो रहा है। इसलिए सैफ को इसे थोड़ा रियलिस्टिक बनाना चाहिए, जिससे कि सैफ को आगे कोई प्रोबल्म नहीं होगी।

Categories:

Thursday, December 30, 2010

माइकल जैक्सन ने की थी आत्महत्या!

News4Nation 8:53 PM

मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन ने एनेथिसिया प्रोपोफोल का जरुरत से ज्यादा डोज लेकर आत्महत्या की थी|डॉक्टर कोनरेड मुरे के वकील ने यह दावा किया है| कोनरेड पर आरोप है कि जैक्सन की हालत बिगड़ने पर जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो कोनरेड ने लापरवाही बरती थी जिसकी वजह से जैक्सन की मौत हो गई थी|

कोनरेड के वकील ने उनके बचाव में यह बातें लॉस एंजेलस के डिपटी डिस्ट्रिक्ट अटर्नी डेविड वालग्रेन को बताई|कोनरेड के वकील ने कहा कि जैक्सन के बेडरूम से दो प्रोपोफोल से भरी सीरिंज मिली थीं|उन्होंने खुद इन दवाइयों का अत्यधिक सेवन कर आत्महत्या की थी इसलिए कोनरेड पर यह आरोप सरासर गलत हैं कि अस्पताल में उनकी जान बचने के लिए उचित कदम नहीं उठाए गए|

कोनरेड के वकील ने कहा कि जब वह अस्पताल में भर्ती थे तो उनकी पूरी देखभाल कि गई मगर उन्होंने अपने आप बाथरूम में जाकर प्रोपोफोल का डोज लिया जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी|कोनरेड के वकील ने यह भी बताया कि फिजिशियन जैक्सन के पास से जैसे ही थोड़ी देर के बाहर गए तो उन्होंने इस एनेस्थीसिया को सीरिंज के माध्यम से अपने शरीर में उतार लिया जिससे उनकी मौत हो गई|गौरतलब है कि जैक्सन कि मौत जून 2009 में रहस्यमई हालातों में हो गई थी और इलाज में लापरवाही बरतने पर कोनरेड पर केस दर्ज किया गया था|

Categories:

Wednesday, December 29, 2010

'आमिर पर भारी प्रतीक'

News4Nation 11:30 PM

आमिर ख़ान और प्रतीक बब्बर
'धोबी घाट' के प्रचार के दौरान आमिर ख़ान और प्रतीक बब्बर.
मिस्टर परफ़ेक्शनिस्ट आमिर ख़ान कोई किरदार निभाना चाहें और निर्देशक उन्हें वो रोल देने से इनकार कर दे. सुनने में अटपटा ज़रूर लगेगा, लेकिन ये बात बिलकुल सच है. ऐसी हिम्मत भला कौन दिखा सकता है.
दरअसल आमिर को ना कहने कहने वाली और कोई नहीं बल्कि उनकी पत्नी किरण राव हैं और ये बात ख़ुद आमिर ने पत्रकारों को बताई.
इस फ़िल्म में मैं मुन्ना नाम का किरदार निभाना चाहता था. वो 18-20 साल का एक लड़का है. लेकिन किरण ने मुझे ये रोल नहीं दिया. तब इस किरदार के लिए प्रतीक बब्बर का चयन किया गया.
आमिर ख़ान
मुंबई में फ़िल्म 'धोबी घाट' के प्रमोशन के दौरान आमिर ने बताया, "इस फ़िल्म में मैं मुन्ना नाम का किरदार निभाना चाहता था. वो 18-20 साल का एक लड़का है. मैं ये रोल कर सकता हूं, ये साबित करने के लिए मैंने '3 इडियट्स' में एक कॉलेज छात्र का किरदार भी निभाया, लेकिन मेरी पत्नी किरण ने उसके बाद भी मुझे मुन्ना का रोल नहीं दिया."
आमिर कहते हैं कि उसके बाद मुन्ना के लिए प्रतीक बब्बर का चयन किया गया और आमिर ने फ़िल्म में दूसरा किरदार निभाया.
प्रतीक की तारीफ़ करते हुए आमिर कहते हैं, "वो बहुत प्रतिभाशाली कलाकार हैं. 'जाने तू या जाने ना' में उनका छोटा सा रोल था, लेकिन उसमें भी प्रतीक ने कमाल की ऐक्टिंग की. वो किसी भी निर्देशक के लिए एक ड्रीम ऐक्टर हैं."
प्रतीक भी आमिर ख़ान प्रोडक्शंस की इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं. वो कहते हैं "ये मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मुझे इतने बड़े बैनर के साथ काम करने का मौक़ा मिला. आमिर मेरे लिए एक दोस्त, पिता और सलाहकार की तरह हैं. कुल मिलाकर वो मेरे पारिवारिक सदस्य जैसे हैं."
प्रतीक बब्बर मशहूर अभिनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के पुत्र हैं

Categories:

संजय दत्त के लिए मुश्किलें

News4Nation 11:27 PM


संजय और मान्यता
संजय दत्त ने शकील नूरानी की फ़िल्म आधी करने के बाद छोड़ दी थी.
फिल्म अभिनेता संजय दत्त के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. एक प्रोड्यूसर की फ़िल्म साइन करने के बाद आधे में छोड़ देने और फिर उसका मुआवज़ा नहीं देने के कारण संजय दत्त के दो कार्यालयों पर ताला लगा दिया गया है.
यह मामला 2001 का है जब प्रोड्यूसर शकील नूरानी ने संजय दत्त को अपनी फ़िल्म जान की बाज़ी के लिए साइन किया था और 50 लाख रुपए दिए थे.
बाद में संजय ने यह फ़िल्म छोड़ दी जिसके बाद नूरानी के अनुसार उन्हें ज़बर्दस्त घाटा हुआ. नूरानी ने संजय के ख़िलाफ़ इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन में शिकायत की और आईएमपीपीए ने नूरानी के पक्ष में फ़ैसला दिया.
नूरानी के वकील अशोक सरावगी का कहना है कि संजय ने फ़िल्म आधी करने के बाद छोड़ दी थी और आईएमपीपीए ने नूरानी के पक्ष में फैसला दिया है. अब नूरानी ने हाई कोर्ट में अपील की थी कि आईएमपीपीए के फ़ैसले को लागू किया जाए.
हाई कोर्ट के निर्देश के बाद संजय दत्त के पाली हिल सांताक्रूज स्थित ऑफिस पर ताला लगा दिया है. आईएमपीपीए ने जनवरी 2010 में नूरानी के पक्ष में फ़ैसला दिया था जिसके बाद संजय दत्त के पास तीस दिन तक इसके ख़िलाफ़ अपील करने का समय था लेकिन उन्होंने अपील नहीं की.
इस साल अक्तूबर महीने में नूरानी ने हाई कोर्ट में अपील की थी जिसके बाद उनकी संपत्ति ज़ब्त करने का आदेश दिया गया.
हालांकि अभी संजय दत्त के पास हाई कोर्ट में आईएमपीपीए के फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का अधिकार है और संजय के वकील के अनुसार वो इस मामले में कोर्ट की छुट्टियों की अवधि ख़त्म होने के बाद अपील करेंगे

Categories:

Friday, December 24, 2010

शाहरुख़ ने दिया प्रियंका को झटका,फिल्म से किया बाहर

News4Nation 11:29 PM

अगर आपको लगता है कि शाहरुख़ खान कुछ खास अभिनेत्रियों के साथ काम करना पसंद करते हैं तो आप गलत हैं|अगर किसी अभिनेत्री के साथ शाहरुख़ ने पिछली फिल्म में काम किया है तो इसका यह मतलब नहीं कि वह उनके साथ आनेवाली फिल्म में भी काम करेंगे|प्रियंका चोपड़ा को शायद शाहरुख़ का तरीका अच्छी तरह से समझ आ गया होगा|



प्रियंका के साथ डॉन और डॉन-2 में काम करने के बाद भी शाहरुख़ ने उन्हें चेतन भगत के नॉवेल टू स्टेट्स पर बनने वाली फिल्म से बाहर निकलवा दिया है| शाहरुख़ का मन्ना है कि प्रियंका इस फिल्म कि हिरोइन के रूप में नहीं जमती क्योंकि कहानी के हिसाब से किसी यंग और फ्रेश चेहरे को लेना चाहिए|किंग खान ने यह बात फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज को बताई और वह उनकी बात से सहमत हो गए और फिल्म से प्रियंका को बाहर कर दिया|


अब प्रियंका की जगह पर एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है|शाहरुख़ इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं|फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे और इसमें पहले सैफ अली खान के साथ प्रियंका चोपड़ा को साइन किया गया था|मगर दोनों को ही फिल्म से निकाल दिया गया है|

Categories: